अंकुर हत्याकांड ! हत्यारोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),10 दिसम्बर 2018। मुखबिर की सूचना पर सादात पुलिस ने क्षेत्र के जगदीशपुर चौराहे से अंकुर हत्याकांड के आरोपी संजय सिंह को मय लाइसेंसी राइफल गिरफ्तार करने सफल रही। पत्रकार वार्ता में पुलिस अधीक्षक ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संजय सिंह ने अपने साथियों संग मिलकर 28 नवंबर को अंकुर सिंह को पैसे के लेनदेन के चक्कर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद वह मौके से फरार हो गया था। संजय सिंह ने बताया कि अंकुर ने पैसा लिया था और देने में आनाकानी के साथ उल्टे मुकदमे में फंसाने की धमकी देता था। इसलिए मैंने अपने साथी संदीप सिंह और रणजीत सिंह के साथ मिलकर अंकुर सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी थी।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply