किसान आन्दोलन ! किसानों के प्लेटफार्म से राजनीतिज्ञों ने चली चाल

नयी दिल्ली,01 दिसंबर 2018 । देश के विभिन्न प्रांतों से आए किसानों ने अपनी पूर्व योजना के तहद दिल्ली में गुरुवार की शाम रामलीला मैदान में अपना डेरा डाला और फिर शुक्रवार की सुबह वह दिल्ली की सड़कों पर प्रदर्शन करते हुए संसद मार्ग पुलिस थाने तक जा पहुंचे। वहां सभी विपक्षी नेताओं ने धीरे धीरे किसानों के मंच को अपने आगोश में ले लिया। देखते देखते यह किसान प्रदर्शन किसानों का कम और राजनीतिक दलों का होकर रह गया।राजनीतिक दलों ने किसानों के मंच को आने वाले लोकसभा चुनाव में राजनीतिक शक्ति के प्रदर्शन का मंच बना दिया।
उल्लेखनीय है कि किसान मुक्ति मोर्चा की अगुवाई करने वाले सैकड़ों किसान संगठनों का लक्ष्य सरकार को किसानों के लिए तीन हफ्तों का विशेष संसदीय सत्र बुलाने के लिए मजबूर करना है। शुक्रवार के दिन पूरे दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन की गुंज थी और कहा गया कि एक लाख से अधिक किसानों ने राजधानी में प्रदर्शन किया परन्तु अधिकांश समाचार पत्रों ने किसानों के इस आन्दोलन को वह स्थान नहीं दिया बल्कि जगह मिली भी तो विपक्षी एकता को जिन्होंने एक के बाद किसानों को संबोधित करने के बहाने सरकार पर अपनी भड़ास निकाली।
इस कड़ी में सर्वप्रथम पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा किसानों के पास पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। देवेगौड़ा के रामलीला मैदान में पहुंचने की खबर आते ही अन्य जाने माने मानो नेताओं की फौज रामलीला मैदान की तरफ कूच कर गयी। जो नेता रामलीला मैदान नहीं पहुंच पाए उन्होंने शुक्रवार के दिन घड़ियाली आंसू के बहाने किसानों का मंच कब्जियाकर अपने दिल की भड़ास निकाली। गत दिनों सोशल मीडिया पर किसान आंदोलन को तवज्जो मिली थी ,वैसी उदारता आज के अखबारों ने नहीं दिखाई। किसी ने कहा कि किसानों ने दिल्ली को जाम कर दिया तो किसी ने इसे नौटंकी बताया। जो किसान दिन रात मेहनत करके सबके लिए फसल का उत्पादन करता है ,क्या उसे साझा करना आवश्यक नहीं था।
इस किसान आन्दोलन की खूबी रही कि किसानों ने स्वयं किसान घोषणा पत्र का निर्माण किया है। दरअसल, किसानों ने कहा कि कर्ज से मुक्ति दिलाने और कृषि उपज की लागत को डेढ़ गुनी कीमत दिलाने से जुड़े प्रस्तावित दो विधेयक संसद में लंबित हैं। इन्हें पारित कराने के लिये किसानों ने सरकार से संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग को लेकर यह आंदोलन किया गया।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply