झटका ! मोबाइल की फ्री इनकमिंग सुविधा बन्द

नई दिल्ली, 20 नवम्बर 2018। टेलीकॉम कंपनियों ने वर्षों से दी जा रही मुफ्त इनकमिंग कॉल की सुविधा एक साथ बंद कर दी है। अब मोबाइल प्रयोगकर्ता को इनकमिंग कॉल के लिए हर माह न्यूनतम 35 रुपये का रिचार्ज कराना अनिवार्य होगा। रिचार्ज न कराने पर आउटगोइंग ही नही बल्कि इनकर्मिंग सेवा भी बंद हो जाएगी। फ्री इनकमिंग के कारण अनेकों यूजर्स केवल मिस कॉल के लिए 10-20 रुपये का रिचार्ज करा लेते हैं। अब इनकमिंग के लिए 35 रुपये का रिचार्ज हर माह कराना पड़ेगा। अभी तक इनकमिंग मुफ्त होने के कारण यूजर्स कई सिम रखते हैं। इनकमिंग सेवा शुल्क वसूलने से अब ऐसे काफी सिम बंद हो जाएंगे।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply