मिर्ची पाउडर ! सीएम अरविंद केजरीवाल पर फेंकने वाला हिरासत में
नई दिल्ली, 20 नवम्बर 2018। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर लंच के लिए जाते समय सचिवालय में एक व्यक्ति ने आज मिर्ची पाउडर फेंक दिया । अचानक हुई आपधापी में मुख्यमंत्री केजरीवाल का चश्मा भी टूट गया। मिर्च पाउडर फेंकने के बाद आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी का पीछा कर हिरासत में ले लिया। गिरफ्त में आये व्यक्ति की पहचान अनिल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस उसे आईपी एस्टेट पुलिस स्टेशन ले गयी।
Views: 9








