गैरजिम्मेदाराना ! आतंकी अजमल कसाब के नाम बना जाति-निवास प्रमाण पत्र

औरैया (उत्तर प्रदेश),19 नवम्वर 2018। मुंबई हमले के जीवित पकड़े गए आतंकी अजमल कसाब का कथित तौर पर निवास और जाति प्रमाण-पत्र औरैया जिले के बिधूना तहसील से जारी होने पर अधिकारियों में हड़कम्प मच गया। मामला संज्ञान में लेते हुए संबंधित लेखपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
इस पर कारर्वाई करते हुए जहां प्रशासन ने आतंकी कसाब की जाति और निवास प्रमाण पत्र को रद्द कर दिया है, वहीं ऑनलाइन आवेदक के खिलाफ जांच के आदेश निर्गत किये गए हैं।
अंग्रेजी अखबार ‘इंडियन एक्सप्रेस’ की खबर के मुताबिक, ये मामला औरेया के बिधूना तहसील का है। कसाब के नाम से जारी जाति और निवास प्रमाण पत्र पर 21 अक्टूबर 2018 का दिनांक दर्ज है, जबकि उसका जन्मस्थान अंबेडकरनगर गांव दर्शाया गया है।
इस घटना से विभागीय सक्रियता पर सवालिया निशान लग रहे हैं। लोगों का कहना है कि आज भी सरकारी दफ्तरों में चंद रुपये देकर कोई भी किसी का फर्जी सर्टिफिकेट बनवा सकता है।
ज्ञातव्य है कि आतंकी अजमल कसाब को 26/11आतंकी हमले में जिंदा गिरफ्तार किया गया था। 2008 में मुंबई हमले के दौरान एएसआई तुकाराम ने उसे जिंदा पकड़ा था। आतंकी कसाब ने अपने को छुड़ाने के लिए तुकाराम को गोली मार दी परन्तु खून से लथपथ तुकाराम ने कसाब को अपनी गिरफ्त से आजाद नहीं होने दिया। बाद में एएसआई तुकाराम कसाब की मारी गई गोली से शहीद हो गए थे।
बाद में 26/11 हमले के दोषी अजमल आमिर कसाब को 22 नवंबर 2012 को पुणे के यरवदा जेल में फांसी दे दी गई थी।


Views: 11

Advertisements

Leave a Reply