बॉक्सिंग ! विश्‍व महिला चैंपियनशिप , चार भारतीय पहुंचे क्वार्टर फाइनल में,

नई दिल्ली, 19 नवम्बर 2018। नई दिल्ली में चल रही विश्व महिला मुक्केबाजी चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में कल पांच बार की विश्व चैंपियन रही एमसी मैरी कॉम(48 किग्रा)सहित देश की चार मुक्केबाजों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से अपना स्थान बना लिया।
विश्व चैम्पियन रही मैरी कॉम ने केडी जाधव हाल में कजाखस्तान की ऐजरिम कासेनायेवा को 5-0 से पराजित किया तो वहीं युवा मुक्केबाज मनीषा मोन(54 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन(69 किग्रा) और भाग्यवती काचरी(81 किग्रा) ने अपने अपने मुकाबलों में जीत अपने नाम दर्ज की। इस प्रतियोगिता में एल सरिता देवी (60 किग्रा में)को हार का सामना करना पड़ा। . उल्लेखनीय है कि पिछली बार भारत में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में एल सरिता देवी ने स्वर्ण पदक जीता था और वह इस बार भी इसी कोशिश में थीं, पर आयरलैंड की 2016 विश्व चैंपियनशिप की रजत पदकधारी एने कैली हैरिंगटन से 2- 3 से मुकाबला हार गईं, जिसमें रैफरी ने सरिता के गिरने से काउटिंग शुरू कर दी। वार्ता में सरिता ने कहा, ‘खुश नहीं हूं, लेकिन कुछ नहीं कर सकते। हार जीत जिंदगी में लगी रहती है। यह फैसला मेरे पक्ष में होना चाहिए था। मैं विपक्षी का पैर लगने से गिरी थी और रैफरी ने काउंटिंग शुरू कर दी। हालांकि इससे अंक नहीं कटते, लेकिन दूसरे के पक्ष में नतीजा कर दिया गया। मैंने तीनों राउंड जीते, फैसला दूसरे के पक्ष में कर दिया तो कुछ नहीं कर सकते।’ शिकायत करने के प्रश्न पर सरिता ने कहा, ‘नहीं, एक बार एशियाई खेलों के दौरान शिकायत की थी तो प्रतिबंध लगा दिया था। मैं अब अगले टूर्नामेंट की तैयारी में लग जाऊंगी।’


विश्व चैंपियनशिप में छह पदक जीत चुकी मैरी कॉम ने अपने अनुभव से कजाखस्तान की मजबूत प्रतिद्वंदी को चित किया। अब वह सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मंगलवार को चीन की वु यू से भिड़ेंगी, जिन्होंने फिलीपींस की जोसी गाबुको को पटकनी दी।

Views: 10

Advertisements

Leave a Reply