राष्ट्रपति शपथ समारोह में भाग लेने माले पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली,17 नवम्बर 2018। मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम मोहम्मद सोलिह के शपथ समारोह में भाग लेने हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज माले पहुंचे। इससे पूर्व सोलिह के राष्ट्रपति चुने जाने पर मोदी ने उन्हें फोन कर बधाई भी दी थी।
प्रधानमंत्री मोदी का यह मालदीव दौरा पड़ोसी देश के साथ भारत के संबंधों में सुधार का संकेत है तो वहीं नए राष्ट्रपति सोलिह को चीन के कर्ज से उबरने के लिए भारत और अमेरिका से मदद मिलने की भी उम्मीद है। प्रधानमंत्री के रूप मेंं मोदी की यह पहली मालदीव यात्रा है। बताते चलें कि बीते कुछ वर्षों में भारत-मालदीव के रिश्तों में काफी उतार-चढ़ाव मिले थे। सोलिह का शपथ समारोह राजधानी माले के स्टेडियम में होगा। इसमें चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्री लू शुगांग भी शामिल होंगे।
ज्ञातव्य है कि पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन ने भारत का साथ छोड़, चीन से नजदीकियां बढ़ा ली थी। कूटनीतिक चाल के तहत चीन ने मालदीव को विकास के नाम पर कर्ज दिया। इसके बाद भारत के आसपास हिंद महासागर में अपनी गतिविधियां बढ़ना शुरू कर दिया था। अब नये राष्ट्रपति के चुने जाने के बाद उसकी भारत से नजदीकियां बढ़ने की पूरी संभावना है।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply