आरटीआई मैदान से कल निकलेगी “कमल संदेश बाइक रैली”

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),16 नवम्बर2018। भाजपा की गाजीपुर लोकसभा क्षेत्र की “कमल संदेश बाइक रैली” को कल नगर के आरटीआई मैदान गोराबाजार से प्रातः 10 बजे जिले के सांसद व रेल राज्य मंत्री व संचार राज्य मंत्री मनोज सिन्हा हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।
रैली आरम्भ होने से पूर्व ग्राउंड में केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा जी रैली को संबोधित करेंगे।
इस कमल संदेश बाइक रैली में, विधान परिषद सदस्य व लोकसभा प्रभारी केदारनाथ सिंह, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल, जिला प्रभारी कौशलेंद्र सिंह, लोकसभा प्रमुख प्रभुनाथ चौहान, विधायक सुनीता सिंह,जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह तथा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय के साथ वे भी इस रैली का नेतृत्व करेंगे।
जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह के अनुसार रैली प्रातः 10 बजे आरटीआई कैंपस से आरम्भ होकर पीरनगर चौराहा, कचहरी, अफीम फैक्ट्री, ओवरब्रिज के रास्ते रौजा होते हुए जंगीपुर थाने के पास फोरलेन पर जाकर समाप्त होगी।


रिपोर्ट – शशिकांत शर्मा

Views: 8

Advertisements

Leave a Reply