फिनटेक फेस्टिवल ! भारत है आपके लिए बेहतर जगह – मोदी
नई दिल्ली, 14 नवम्बर 2018 । सिंगापुर में फिनटेक कंपनियों के फिनटेक फेस्टिवल में पीएम मोदी ने ऑनलाइन ग्लोबल फिनटेक मार्केटप्लेस एपेक्स (APIX) का उद्घाटन किया। करीबन 30 हजार से अधिक प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारी सरकार देश में विकास और गरीबोंत्थान के लिए समर्पित है। हमारी संचालित जनधन योजना से देश का हर व्यक्ति बैंक से जुड़ा। आधार और जनधन योजना से लोगों को बहुत अधिक फायदा हुआ। प्रधानमंत्री ने फिनटेक कंपनियों और स्टार्टअप्स से कहा कि भारत आपके लिए बेहतरीन जगह है,उसका फायदा उठायें। प्रध ने कहा, ‘वित्तीय समावेश आज 1.3 अरब भारतीय के लिए हकीकत बन चुका है। हमने कुछ ही वर्षों में आधार के जरिये 1.2 अरब लोगों की बायोमेट्रिक पहचान जेनेरेट की। डिजिटल ट्रांजैक्शन की मदद से ही हमने अपने हजारों करोड़ रुपये बचाए, जो पहले लीकेज में बर्बाद होते थे। आयुष्मान भारत की योजना के तहद 50 करोड़ लोगों को मुफ्त में मेडिकल सुविधा मिलेगी, मुद्रा योजना के कारण आज करोड़ों लोगों ने अपना बिजनेस शुरू किया है। हमने सबसे अधिक लोन महिलाओं को दिया है। आज भारत में पोस्ट ऑफिस भी बैंक बन गए हैं, जो लोगों की मदद कर रहे हैं।
इससे पूर्व सिंगापुर पहुंचते ही भारतीय मूल के लोगों ने फुलेट्रोन होटल में पीएम मोदी का ज़ोरदार स्वागत किया।
Views: 7








