संसदीय कार्य मंत्री ! नरेंद्र सिंह तोमर लेंगे स्व. अनंत कुमार का स्थान
नई दिल्ली, 14 नवम्बर 2018। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने मंत्री मंडल के मशविरे के बाद नरेंद्र सिंह तोमर को संसदीय कार्य मंत्री तो सदानंद गौड़ा को केमिकल और फर्टिलाइजर मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है।
उल्लेखनीय है कि नरेंद्र सिंह तोमर ग्वालियर से सांसद हैं और मध्य प्रदेश चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। तोमर प्रधानमंत्री मोदी और शिवराज सिंह चौहान के काफी करीबी माने जाते हैं।
केन्द्रीय संसदीय कार्य मंत्री और भाजपा नेता अनंत कुमार का सोमवार तड़के बेंगलुरु के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह पिछले कई महीनों से फेंफड़े के कैंसर से पीड़ित थे। बेंगलुरु दक्षिण सीट से सांसद 59 वर्षीय कुमार ने श्री शंकरा कैंसर अस्पताल और अनुसंधान केन्द्र में देर रात करीब दो बजे निधन हो गया था।
Views: 5
Advertisements








