अक्षम्य ! ब्रीथ एनेलाइजर टेस्ट में एअर इंडिया का पायलट मिला नशे में, रुकी विमान की उड़ान
नई दिल्ली, 12 नवम्बर 2018। एअर इंडिया के यात्रियों के लिए कल का दिन कष्टकर रहा। दरअसल एअर इंडिया की दो फ्लाइट के उड़ान से पूर्व पायलट के ब्रीथ एनेलाइजर टेस्ट के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया गया कि एअर इंडिया की उड़ान से पहले होने वाले पायलट के ब्रीथ एनेलाइजर टेस्ट के कारण यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ी।
हुआ यूं कि एक फ्लाइट में तो पायलट अपना ब्रीथ टेस्ट करवाना ही भूल गया जिसके चलते फ्लाइट को वापस लौटाना पड़ा जबकि दूसरी फ्लाइट में पायलट दो बार ब्रीथ टेस्ट में पाजिटिव पाया गया।
इसमें पहला मामला फ्लाइट एआई-332 का हुआ । दिल्ली से बैंकॉक जा रही यह फ्लाइट अपने निश्चित से आधे घंटे बिलम्ब से उड़ी, परन्तु इस फ्लाइट के पायलट की भूल के कारण आधे घंटे बाद ही इस फ्लाइट को वापस बुलाना पड़ा। इस फ्लाइट का पायलट अपना ब्रीथ टेस्ट कराना ही भूल गया था।
दूसरी स्थिति फ्लाइट एआई-111 के साथ घटी है, इस फ्लाइट को दिल्ली से लंदन के लिए उड़ान भरना था, परन्तु उड़ान से पूर्व पायलट ब्रीथ टेस्ट में विफल हो गया। इसके कारण एअर इंडिया ने निदेशक(संचालन)कैप्टन ए.के. कठपालिया को फ्लाइट उड़ाने से रोक दिया गया। एअरलाइंस सूत्रों के अनुसार एअर इंडिया ने उनके स्थान पर दूसरे पायलट को बुलाया, तब विमान 55 मिनट के विलम्ब से अपने गंतव्य को रवाना हुआ।
समाचार एजेंसी के अनुसार, एअरलाइंस के अधिकारी ने कहाहमने कैप्टन ए के कठपालिया को उड़ान भरने से रोक दिया क्योंकि वह दो बार ब्रेथ एनालाइजर परीक्षण में विफल रहेे। अधिकारी ने कहा, ‘उन्हें एक और मौका दिया गया लेकिन दूसरा परीक्षण भी पॉजिटिव पाया गया जिसके बाद उन्हें उड़ान पर जाने से रोक दिया गया’।
Views: 8









