हार्ट अटैक ! चुनाव प्रचार के मध्य रामगोविंद चौधरी को झटका , मेदांता रेफर
नई दिल्ली, 12 नवम्बर 2018 । मध्यप्रदेश के निवाड़ी विधानसभा में सपा प्रत्याशी नीरा यादव के लिए चुनाव प्रचार के दौरान
वरिष्ठ सपा नेता व उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी की कल रविवार की सुबह हार्टअटैक आने से हालत गंभीर हो गई। पार्टीजनों ने उन्हें आनन-फानन में मध्य प्रदेश के ओरछा स्थित रामराजा अस्पताल में भर्ती कराया गया ,परन्तु स्थिति गम्भीर होने के कारण उन्हें एयर एंबुलेंस से गुड़गांव के मेदांता अस्पताल रेफर किया गया।
उत्तर प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के साथ राज्यसभा सांसद चंद्रपाल भी मध्यप्रदेश के चुनावी दौरे पर थे। श्री चौधरी के स्वास्थ्य की जानकारी होते ही यूपी के कई सपा नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनका हालचाल लिया।
Views: 4
Advertisements









