चुनावी झटका ! छत्तीसगढ़ – कांग्रेस उपाध्यक्ष ने दिया त्यागपत्र

नई दिल्ली, 12 नवम्बर 2018 ।छत्तीसगढ़ में विधानसभा के आसन्न चुनाव के ठीक पहले छत्तीसगढ़ कांग्रेस उपाध्यक्ष घनाराम साहू ने कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका देते हुए कल इस्तीफा दे दिया । यह काग्रेंस पार्टी के लिए दूसरा बड़ा झटका है। सम्भावना व्यक्त की जा रही है कि शीघ्र ही वे कमल के नजर आ सकते हैं।
ज्ञातव्य है कि अभी कुछ समय पूर्व ही कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष रहे रामदयाल उईके ने भी कांग्रेस का हाथ छोड़’कमल’ से जूड़े थे जो तानाखार सीट से बीजेपी प्रत्याशी हैं। कांग्रस ने इस सीट पर भरत सिंह को प्रत्याशी बनाया है।
उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ में पहले चरण का चुनाव आज 11 नवंबर को होगा जिसमें 18 सीटों के लिए मतदान होगा। दूसरे चरण के चुनाव के लिए 20 नवंबर तय है। राज्य की सभी विधानसभा सीटों के परिणामों के रुझान 11 दिसंबर को प्राप्त होंगे।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply