सम्मान !साहित्यकार इम्तियाज को मिला प्रतिष्ठित कुलदीप नैयर सम्मान
प्रयागराज (उत्तर प्रदेश),11 नवम्बर 2018। प्रयागराज की एतिहासिक धरा पर आज साहित्यिक संस्था ‘समन्वय’ द्वारा गाजीपुर जिले के दिलदारनगर क्षेत्र के रकसहां निवासी साहित्यकार इम्तियाज अहमद गाजी को “कुलदीप नैयर सम्मान” से विभुषित किया गया। समारोह में पधारे पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति सुधीर नारायण ने संयुक्त रूप से यह सम्मान प्रदान किया।
ज्ञातव्य है कि साहित्यिक संस्था ‘समन्वय’ द्वारा देश के दो दर्जन से अधिक साहित्यकारों, समाजसेवियों को विभिन्न क्षेत्रों में काम करने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। इससे पूर्व साहित्यिक पत्रकारिता के लिए उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा एक लाख रुपये का जुगल किशोर सम्मान, बिहार की संस्था जिला भाषा परिषद द्वारा फिराक गोरखपुरी रजत स्मृति सम्मान और खंडवा मध्य प्रदेश की संस्था सुरभि द्वारा राष्ट्र गौरव सम्मान प्राप्त हो चुका है।
Views: 11









