राजस्‍थान! विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्‍ट में 131 उम्‍मीदवार घोषित

नई दिल्ली,12 नवम्बर 2018। राजस्‍थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने कल रविवार की देर रात अपने 131 उम्‍मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी।
दिल्‍ली में पत्रकार वार्ता में केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने इसकी जानकारी दी। बताया कि इस सूची में 12 महिलाएं, 32 युवा,17 अनुसूचित जाति, 19 अनुसूचित जनजाति के उम्मीदवारों को टिकट दिया गया है। इसमें 85 वर्तमान विधायक भी शामिल हैं तो वहीं 25 नए नाम भी हैं। बाड़मेर से सांसद कर्नल सोनाराम को भी विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि राजस्‍थान में 200 विधानसभा सीटें हैं। चुनाव सूची के मुताबिक, फुलेरा से निर्मल कुमावत, चौमूं से रामलाल शर्मा, विराटनगर से फूलचंद भिंडा, शाहपुरा से राव राजेंद्र सिंह, विद्याधर नगर से नरपत सिंह राजवी, झालरापाटन से वसुंधरा राजे, परबतसर से मानसिंह किनसरिया, धोद से गोर्वधन राम को उम्मीदवार घोषित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि प्रत्याशियों के ऐलान के लिए दिल्ली में दो दिन से बीजेपी नेताओं की बैठकें चल रही थी। दिल्ली में सुबह से ही राजस्थान के बडे नेताओं की संगठन महामंत्री रामलाल के साथ प्रत्याशी चयन पर चर्चा के दौरान रामलाल ने प्रस्तावित नामों की लिस्ट दी थी ।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply