राष्ट्र रक्षा !बढ़ी ताकत, तीन प्रमुख तोप प्रणालियां को सेना के हवाले,
नई दिल्ली ,10 नवंबर 2018। राष्ट्र रक्षा में रत सेना को मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल महाराष्ट्र के देवलाली में तीन प्रमुख तोप प्रणालियों को थलसेना में शामिल कर सेना का मनोबल बढ़ाया। इनमें स्व-प्रणोदित तोप ‘के-9 वज्र’ व ‘एम777 अमेरिकन अल्ट्रा लाइट होवित्जर’ संग तीसरी तोप प्रणाली ‘कॉम्पोजिट गन टोइंग व्हीकल’ है।
अधिकारिक सूत्रों के अनुसार अगले वर्ष ‘एम777’ और ‘के-9 वज्र’ की पहली रेजिमेंट बनाने की तैयारी से पूर्व इन तोपों को थलसेना में शामिल किया गया है। रेजिमेंट में 18 ‘एम777’ और 18 ‘के-9 वज्र’ तोपों को शामिल करने की योजना है। बताया गया कि भारत ने विदेशी सैन्य बिक्री कार्यक्रम के तहते नवंबर 2016 में अमेरिका से 145 ‘एम777’ तोपों की खरीद के लिए 5,070 करोड़ रुपए का अनुबंध किया था। हेलीकॉप्टरों द्वारा आसानी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ले जायी जानेवाली इन ‘एम777’ तोपों का उपयोग इराक और अफगानिस्तान में किया गया था।
Views: 11







