स्वच्छता अभियान संग मना दीपोत्सव समारोह
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 05 नवम्बर 2018। पंडित मदन मोहन मालवीय इंटर कॉलेज सिखड़ी मे आज दीपावली अवकाश की पूर्व संध्या पर दीपोत्सव का भव्य कार्यक्रम संपन्न हुआ। छात्र छात्राओं ने स्वच्छता अभियान की बेमिसाल प्रस्तुति कर मानव समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। कक्षा प्रतियोगिता के अनुरूप विद्यालय के जूनियर और सीनियर के छात्र-छात्राओं मे निश्चित समयावधि तथा मार्किंग के मानक पर खरा उतरने तथा उच्च अंक प्राप्त करने की होङ लगी रही। सुसज्जित शिक्षण कक्षों में रंग बिरंगी रंगोली तथा महकती खुशबू के मध्य जलते दीप अपनी शमां बिखेर रहे थे। स्वच्छ विद्यालय परिसर, पंक्ति बद्ध साइकिलें, पर्यावरण संरक्षण के साथ सजाये प्रत्येक शिक्षण कक्ष तथा कलात्मक सामयिक परिवेश को आईना दिखाती रंगोलियां सब अपने आप में अद्वितीय रहीं। निर्णायक मंडल की पैनी नजर भी दीपोत्सव मे कमी ढूढने में मात खाती दिखी। दीपोत्सव की यह विशेष खाशियत रही कि पर्यावरण के मद्देनजर पटाको की जगह गुब्बारे ही फोड़े गए। निरीक्षण दल के प्रवेश करते ही भाव विह्वलता दिखाते हुए छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत गाकर अपने अतिथियो को जलपान कराया। कार्यक्रम के अंत मे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया ।जिसमे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विशाल कुमार शर्मा (नायब तहसीलदार -जलालाबाद )ने कहा कि आज के दीपोत्सव को देखकर बचपन याद आ रहा है। आपकी मेहनत स्वयं परिलाक्षित हो रही है।आप सबको पर्व की ढेरो शुभ कामनाएं ।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार व ग्रापए के जिला महामंत्री व प्रांतीय सदस्य डा.ए.के. राय ने दीपावली पर्व पर प्रकाश डालते हुए सरलता और सजगता से दीपावली मनाने का आह्वान किया। उन्होंने गुरु की महिमा पर प्रकाश डालते हुए छात्र छात्राओं से उनसे मार्ग दर्शन में जीवन में आगे बढ़ने की सीख देते हुए प्रकाशपर्व की बधाई दी।
कार्यक्रम के अध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने आज के दीपोत्सव प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए जिसमें प्राथमिक कक्षाओं में कक्षा पांच प्रथम, कक्षा दो द्वितीय व शिशु कक्षा तृतीय स्थान पर रही। इसी क्रम में सीनियर कक्षाओं के परिणाम में कक्षा बारह बी टू प्रथम, ग्यारह बी टू द्वितीय तथा कक्षा नौ बी टू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर योगेन्द्र नाथ राय,सुरेश राय,गौरीशंकर पाण्डेय, राजेन्द्र गुप्ता, रवीन्द्र नाथ राय,बच्चन शर्मा, प्रदीप, ज्ञानी यादव, रामधारी यादव, सम्पूर्णानंद राय, वीरेन्द्र कश्यप, श्रीप्रकाश तिवारी आदि उपस्थित थे ।
आभार ज्ञापन विद्यालय के प्रधानाचार्य पारसनाथ राय तथा संचालन ओमप्रकाश पांडेय ने किया।
रिपोर्ट – गौरीशंकर पाण्डेय
Views: 13








