बिटक्वाइन ! नवयुवक ने दी अमेरिका के हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी
लखनऊ (उत्तर प्रदेश),03 नवंबर 2018। अपने बिटक्वाइन हड़पे जाने से क्षुब्ध नवयुवक ने बड़ा कदम उठाते हुए अमेरिका के मियामी हवाईअड्डे को उड़ाने की धमकी दे डाली। इस धमकी के बाद सक्रिय खुफिया एजेंसी ने इस पर कार्यवाही शुरू कर दी। अन्ततः आरोपी को उत्तर प्रदेश एटीएस ने जालौन के अट्ठारह वर्षीय नवयुवक को अपनी गिरफ्त में लेकर पूछताछ की। पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश ओ. पी. सिंह ने आज बताया कि प्रदेश एटीएस को एनआईए जांच एजेन्सी से यह सूचना मिली थी कि कोई व्यक्ति फोन करके अमेरिका के मियामी हवाईअड्डे को एके 47 और ग्रेनेड से हमला कर उड़ाने की धमकी दी है।
बताया गया कि सभी फोन इंटरनेट कॉल से किए जा रहे थे। जांच के दौरान उसका आईपी एड्रेस पता किया गया तो एड्रेस जालौन जिले का था। वहां जब युवक को हिरासत में लेकर उसका कंप्यूटर और मोबाइल फोन चेक किया गया तो धमकी की बात सही निकली। युवक ने भी पूछताछ अपनी गलती स्वीकार कर ली।पूछताछ में बताया कि उसने अपने पिता से पैसे लेकर 100 अमेरिकी डॉलर के बिटक्वाइन खरीदे थे। लेकिन किसी ने उसे धाखा देकर करीब तीन हजार अमेरिकी डालर हड़प लिये। उसने इस घटना की जानकारी पुलिस को न देकर सीधे गलत नाम से एफबीआई को फोन व ईमेल से जानकारी दी। लेकिन एफबीआई से कोई सहयोग न मिलने पर उसने मियामी एयरपोर्ट पर फोन कर धमकी दी। उस नवयुवक ने बताया कि उसने इंटरनेट कॉल के जरिए धमकी दी कि ‘मैं एके 47, ग्रेनेड, सुसाइड बेल्ट लेकर आऊंगा और सबको मार दूंगा, एफबीआई से कहो की बात करे, इसने यह भी कहा कि मैं बुलेट प्रूफ जैकेट पहन कर आऊंगा। तब एफबीआई ने उस युवक से बात की, उसके बावजूद वह युवक दो अक्टूबर से 31 अक्टूबर बार-बार फोन करके धमकी देता रहा।
पुलिस प्रमुख ने बताया कि युवक ने नकली आधार कार्ड बनाया था और एफबीआई को अपना नकली नाम भी बताया था। वह आधार कार्ड भी बरामद कर लिया गया है। नवयुवक के बिरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर उससे पूछताछ की जा रही है। उसकी गिरफ्तारी के प्रश्न पर बताया कि उसके विरुद्ध लगी धाराओं पर गिरफ्तारी नहीं हो सकती है।
Views: 6









