पिता पुत्र की भेंट ! रिम्स में मिले लालू – तेजप्रताप
रांची, 03 नवंबर 2018। राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने आज अपने बड़े पुत्र तेजप्रताप यादव के संग रिम्स के पेईंग वार्ड में लम्बी वार्ता की। बताया गया कि पत्नी ऐश्वर्या से तलाक की खबरें आने के बाद तेजप्रताप यादव आज अपने पिता लालू प्रसाद से मिलने रांची पहुंचे और पिता-पुत्र के बीच ढाई घंटे तक बातचीत की। रिम्स से बाहर निकलने के उपरांत तेजप्रताप ने कहा कि वे अब 29 नवंबर को न्यायालय में ही बात करूंगा। मुझसे अब घुट-घुट कर नहीं जिया जा रहा है। पिता से हुई बात के प्रश्न पर उन्होंने कुछ भी कहने से इंकार कर दिया।
Views: 6
Advertisements







