कैलहट रेलवे स्टेशन ! हाईटेंशन विद्युत तार गिरने से आधे दर्जन लोग झुलसे

मिर्ज़ापुर (उत्तर प्रदेश),01 नवम्बर 2018। जिले के कैलहट रेलवे स्टेशन पर विद्युत हाइटेंशन तार गिरने से छह लोग बुरी तरह झुलस गए।
बताया गया है कि कैलहट रेलवे स्टेशन के लूप लाइन पर आज सबेरे लगभग 10 बजे मालगाड़ी से स्लीपर उतारा जा रहा था।, तभी अचानक हाईटेंशन विद्युत तार टूटकर नीचे गिर पड़ा। तार की चपेट में आने से तीन रेलवे कर्मी तथा तीन अन्य लोग झुलस गए। इससे वहां अफरातफरी मच गयी। घटना की सूचना पर अधिकारीगण तथा आरपीएफ व जीआरपी के जवान मौके पर पहुंचे और सभी दुर्घटनाग्रस्त घायलों को तत्काल कैलहट के हास्पिटल पहुंचाये। घायलों में गैंगमैन गुंजन 32 वर्ष, ओमप्रकाश 30 वर्ष, सूरज कुमार 33 वर्ष,इसहाल 29 वर्ष, मुन्ना 32 वर्ष तथा भण्टु 40 वर्ष हैं। इसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताते हुए उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर किया गया।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply