कश्मीर ! तीन आतंकी ढेर
पुलवामा(जम्मू कश्मीर),31अक्टुबर 2018। पुलवामा जिले के त्राल में सुरक्षाबलों ने जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को मुठभेड़ में मार गिराया। अपुष्ट जानकारी के अनुसार मृतकों में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मौलाना मसूद अजहर के बड़े भाई का बेटा आतंकी उस्मान हैदर जैश बताया गया है।
जानकारी के अनुसार त्राल के चंकितार गांव में आतंकियों की उपस्थिति की जानकारी पर सेना की 42 राष्ट्रीय राईफल्स (आरआर), सीआरपीएफ की 180वीं बटालियन और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने संयुक्त अभियान चला क्षेत्र की घेराबंदी कर ली। घेराबंदी होते ही आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ जारी हो गयी। अन्त में सुरक्षा बलों ने उस मकान को ही विस्फोट उड़ा दिया जिसमें आतंकी छिपे थे। सुरक्षा बलों ने वहां से दो शवों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया और तीसरे आतंकी का शव मलबे में दबे होने की आशंका जताई गई है। सुरक्षा बलों को मुठभेड़ स्थल से 4 कारबाइन और एके 47 बरामद की है। मुठभेड़ की सूचना पर क्षेत्र में हिंसक प्रदर्शन होने लगा और स्थानीय युवा सड़कों पर उतर आए और सुरक्षाबलों पर पथराव शुरू कर दिया। सुरक्षा बलों ने आंसू गैस का इस्तेमाल कर स्थिति पर काबू पाया।
Views: 9








