दिल्ली सरकार ! खिलाड़ियों का होगा नौकरी में 5 प्रतिशत आरक्षण

नई दिल्ली, 31अक्टुबर 2018। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए कल दिल्ली कैबिनेट की हुई बैठक में सरकार ने खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियों में 5 प्रतिशत कोटा देने का निर्णय लिया है। दिल्ली के किसी भी विभाग में खिलाड़ियों की भर्ती के लिए शिक्षा और खेल विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी देरते हुए मेधावी खिलाड़ियों के लिए कुल रिक्त स्थानों का पांच प्रतिशत आरक्षित किया।
इस संबंध मेंमुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि मंत्रिमंडल ऐसे खिलाड़ियों को दिल्ली सरकार में नौकरियों में 5 फीसदी का कोटा देगा, जो अपने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। एक महीने के अंदर इस पर नियम बना दिए जाएंगे। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया कि दिल्ली सरकार ने सभी विभागों और स्वायत्त निकायों में मेधावी खिलाड़ियों के लिए रिक्त सीटों की संख्या का पांच प्रतिशत आरक्षित किया है। अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीतने वाले / भाग लेने वाले खिलाड़ियों के लिए समूह सी की सरकारी नौकरियों में खिलाड़ियों के लिए तीन प्रतिशत पदों को आरक्षित किया जा सकता है और शेष दो प्रतिशत पदों को दिल्ली सरकार में ग्रुप ए और ग्रुप बी पूर्व कैडर पदों को उन खिलाड़ियों की नियुक्ति के लिए आरक्षित किया जाएगा जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों में पदक जीता हो। इससे पूर्व उपलब्धियां हासिल करने वाले खिलाड़ियों के लिए नकद प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया था।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply