शराब तस्करी ! दो तस्करों सहित 900 शीशी शराब बरामद

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),29 अक्टुबर 2018। पुलिस की लाख कवायद के बावजूद शराब को बिहार पहुचाने में तस्करों के गिरोह आज भी सक्रिय हैं। कई थाना क्षेत्रों में अब तक लाखों की अवैथ शराब बरामद कर पुलिस कई तस्करों को शिकंजे के पीछे भेंज चुकी है पर अब भी शराब तस्करी का खेल जारी है। इसी टोह में लगी मरदह थाना पुलिस को भारी सफलता मिली है। वाहन जांच के दौरान पुलिस ने बोलेरो से अवैध रूप से बिहार ले जायी जा रही नकली देशी शराब की खेप पकड़ी है। पुलिस ने बोलेरो से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक तस्कर मौके का फायदा उठा भाग निकला।
थानाध्यक्ष शैलेश यादव के अनुसार रविवार की रात्रि उनकी पुलिस टीम मरदह मोड़ के पास बोलेरो को रोका तो उसमें से उतरकर तस्कर भागे। पुलिस ने दौड़ा कर दो लोगों को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जबकि एक व्यक्ति भागने में सफल रहा। गिरफ्तार दोनों की पहचान रामु यादव 30 वर्ष निवासी जगोपुर थाना मरदह तथा रामचन्द्र राम 35 वर्ष निवासी प्रतापपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ के रुप में हुई। भाग निकले आरोपी की पहचान बिट्टू सिंह निवासी जमुआ थाना तरवां जिला आजमगढ़ बताया गया जो कि तस्करी का मुख्य अभियुक्त रहा। पुलिस ने गाड़ी और शराब की पेटी को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने जांच में बोलेरो से 900 शीशी देशी शराब बरामद किया जो 20 पेटियों में रखे थे। पुलिस ने बरामद बोलेरो, शराब तथा दोनों अभियुक्तों को अपनी गिरफ्त में लेकर विधिक कारर्वाई करते हुए जेल भेंज दिया।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply