अभिव्यक्ति 2018 ! भोजपुरी साहित्यकार तारकेश्वर मिश्रा “राही” हुए चेतना सम्मान से अलंकृत

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),28 अक्टुबर 2018। साहित्य चेतना समाज का 34वां स्थापना दिवस समारोह “अभिव्यक्ति 2018″शहर के अग्रवाल पैलेस में शनिवार को ससमारोह सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया गया। संस्था के संस्थापक अमरनाथ तिवारी “अमर” ने अतिथियों का स्वागत करते हुए संस्था के उद्देश्य व गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ख्यातिलब्ध ज्योतिर्विद पं. दीपक दुबे ने अपने उद्बोधन ने कहा कि आज जब हम स्व तक सीमित होते जा रहे हैं, ऐसे परिवेश में यह संस्था विगत तीन दशकों से साहित्य, संगीत एवं समाज सेवा में निरंतर संलग्न, बिना किसी शासकीय वित्तीय सहायता से अपनी गतिविधियों के माध्यम से समाज को जागृत करने का महत्वपूर्ण कार्य कर रही है,जो प्रशंसनीय है। समारोह में ख्याति लव्ध भोजपुरी साहित्यकार तारकेश्वर मिश्रा “राही” को चेतना सम्मान से सम्मानित कर अंगवस्त्रम व सम्मान पत्र प्रदान किया गया।
इस अवसर पर देर रात तक चली संगीत संध्या में कलाकारों ने अपनी मनमोहन प्रस्तुति से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। हनुमान गुप्ता ने ख्यालगायन, ठुमरी और दादरा प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। राजेश यादव ने माखन चोरी, शिव तांडव स्त्रोत भाव नृत्य प्रस्तुत का दर्शकों को मंत्र मुक्त कर दिया तो सुनिता पाठक में “काहें के बाबा हो कइला मोर बियहवा, काहे के कइलं गवनवा” व “जब जब पिया के आवन होईहैंखनके मोर कंगनवा, अंवनवा कागा बोले” सुना कर भाव विभोर कर दिया। राम अलम सिंह मधुर में तारकेश्वर मिश्र राही द्वारा रचित गीतों को सुनाकर श्रोताओं का भरपूर मनोरंजन किया। इस अवसर पर डा. पारसनाथ सिंह,डॉ. सानन्द सिंह, डा. रविनंदन सिंह, कामेश्वर द्विवेदी, डा. अक्षय पांडे,दौलत गुप्ता,डा. श्रीकांत पांडे, डा.संतोष सिंह, डा.डी पी सिंह,डा. मनीष पांडे,अनंत देव पांडेय, संगीता तिवारी, रागिनी तिवारी, अनीता यादव,सौरभ पांडेय, राघवेन्द्र ओझा आदि प्रमुख रुप से उपस्थित रहे। समारोह का संचालन वरिष्ठ संचालक हरिनारायण “हरीश” व धन्यवाद ज्ञापन संस्था के संगठन सचिव प्रभाकर तिवारी ने किया।


Views: 7

Advertisements

Leave a Reply