प्रसारण पर प्रतिबंध ! भारतीय फिल्मों व टीवी शो पर पाक सुप्रीम कोर्ट ने लगाई रोक
नई दिल्ली, 28 अक्टुबर 2018। यूनाइटेड प्रोड्यूसर एसोसिएशन की याचिका पर सुनवाई करते हुए पाकिस्तानी शीर्ष अदालत ने पाकिस्तान के स्थानीय चैनलों पर भारतीय फिल्म व टेलीविजन शो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है। याची यूनाइटेड प्रोड्यूसर एसोसिएशन ने पाकिस्तानी टीवी चैनल डॉन पर विदेशी सामग्री के प्रसारण पर विरोध जताया था।
मुख्य न्यायाधीश मियां साकिब निसार ने आदेश में कहा कि केवल सही सामग्री का प्रसारण करें। उन्होंने कहा कि वे लोग हमारे बांध के निर्माण में बाधा पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं और हम क्या उनके चैनलों पर भी प्रतिबंध नहीं लगा सकते?
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2016 में पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी (पेमरा) ने टीवी व एफएम चैनलों पर भारतीय सिनेमा व शो के प्रसारण पर प्रतिबंध लगाया था। जिससे 2017 में लाहौर हाई कोर्ट ने यह प्रतिबंध हटा लिया था। अपने आदेश में उसने कहा था कि जब पाकिस्तानी सरकार को भारतीय सिनेमा व टीवी शो के प्रसारण पर कोई आपत्ति नहीं है तो पाकिस्तान इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रेग्युलेटरी अथॉरिटी का प्रतिबंध व्यर्थ और निरर्थक ही माना जाएगा।
Views: 5









