राम मंदिर ! जनता की आस्था का मामला, योगी ने शीर्ष अदालत से शीघ्र फैसला करने का किया आग्रह

नई दिल्ली, 28 अक्टूबर 2018 । इंडिया फाउंडेशन की ओर से आयोजित समारोह में आज उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनकी सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों पर विस्तृत चर्चा की । उन्होंने अयोध्या में राम मंदिर को देशवासियों की आस्था का प्रश्न बताते हुए कहा कि इसमें शीर्ष न्यायालय को शीघ्र फैसला देना चाहिए। कहा कि जिस तरह उच्चतम न्यायालय ने सबरीमला मन्दिर मामले में निर्णय दिया है उसी तरह उसे राम मंदिर मुकदमे में भी फैसला देना चाहिए। मैं न्यायालय से ऐसा करने का आग्रह करता हूं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के लिए राम मंदिर निर्माण कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी काफी महत्वपूर्ण मानी गयी है, क्योंकि उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि सरकार को अयोध्या में विवादित स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए संसद में एक कानून बनाना चाहिए।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply