पीजी कालेज ! टेरी में रंगारंग कार्यक्रमों का आगाज

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),27 अक्टुबर 2018। स्नातकोत्तर महाविद्यालय के टेक्निकल एजुकेशन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (टेरी)में बीसीए व एमसीए द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं द्वारा छात्राभिनन्दन व विदाई समारोह (फ्रेशर एवं फेयरवेल पार्टी)का आयोजन सुसज्जित सभागार में आज शनिवार को ससमारोह संपन्न हुआ। समारोह में प्रशिक्षणार्थियों ने रंगारंग, ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर भाव विभोर कर दिया। समारोह का शुभारंभ विभागाध्यक्ष टेरी प्रो.अजीत प्रताप सिंह गौतम तथा प्रो. अजातशत्रु सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर किया।


अपने संबोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं से मेहनत, लगन के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना व्यक्त की।
रंगारंग समारोह का आरम्भ सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही। उक्त अवसर पर छात्र छात्राओं द्वारा किया गया रैम्प वाक पार्टी में आकर्षण का केन्द्र रहा। इसके उपरांत बीसीए व एमसीए के छात्र छात्राओं में से मिस्टर टेरी व मिस टेरी तो वहीं प्रथम वर्ष के छात्र छात्राओं में से मिस फ्रेशर व मिस्टर फ्रेशर का चयन किया गया ।एमसीए के मिस्टर टेरी दुष्यन्त सिंह व मिस टेरी अपराजिता राय चयनित हुए तो बीसीए के मिस्टर टेरी के रुप में बृजेश सिंह यादव तथा मिस टेरी के रुप में वरनजीत कौर का चयन किया गया।

एमसीए के लिए मिस्टर फ्रेशर आनंद मौर्या और मिस फ्रेशर शिवांगी सिंह तथा बीसीए के मिस्टर फ्रेशर चमन प्रताप सिंह और मिस फ्रेशर शुभ्रा सिंह चयनित की गयीं।

उक्त अवसर पर विभागाध्यक्ष के अतिरिक्त प्रो. अजातशत्रु सिंह, दुर्गेश सिंह, कमला प्रसाद गुप्ता, सुभाष गुप्ता, बिपिन बिहारी, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, अमित प्रताप, दिनेश सिंह, आसिफ सुल्तान सहित बीसीए व एमसीए के सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह का सफल संचालन अनुराग कसौधन, वंदना, संदीप शर्मा व अंकिता गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।

रिपोर्ट – शिवम राय बीसीए तृतीय सेमेस्टर

मो.नं. +91 9129859639

Views: 10


Leave a Reply