वायु प्रदूषण ! एनसीआर में मानकों की अनदेखी पर होगी आपराधिक कार्रवाई

नयी दिल्ली,27 अक्टूबर 2018। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण मानकों का उल्लंघन करने वालों के ख़िलाफ़ अब आपराधिक मामले दर्ज कर कार्रवाई का निर्णय लिया गया है। पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री हर्षवर्धन ने आज एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा बैठक के बाद कहा कि हवा की लगातार ख़राब होती गुणवत्ता में सुधार नहीं होने के कारण केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के सुझाव पर यह फ़ैसला लिया गया है। समीक्षा बैठक में सीपीसीबी के अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली के अतिरिक्त एनसीआर के चार शहरों नोएडा, ग़ाज़ियाबाद, फ़रीदाबाद और गुरुग्राम में पिछले एक महीने में स्थिति को सुधारने के लिए किए गए उपाय नाकाफ़ी साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब सीपीसीबी के 50 निगरानी दल सप्ताह में पाँच दिन इन शहरों में औचक निरीक्षण करेंगे। नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध मामला दर्ज कर यथोचित कार्रवाई की जायेगी।


Views: 9

Advertisements

Leave a Reply