सरे राह हुई छिनैती, विरोध करने पर मारपीट कर किया घायल

गाजीपुर,27 अक्टुबर 2018। हंसराजपुर बाजार से अपनी जनरल स्टोर की दुकान बंदकर रात्रि करीब आठ बजे घर जाते समय राकेश चौरसिया को हौसलाबुलन्द लूटेरों ने लूट लिया और विरोध करने पर मारकर लहुलुहान कर दिया। बताया गया है कि राकेश चौरसिया 28 वर्ष पुत्र शिवशंकर चौरसिया अपनी दुकान बंद कर बाइक से रंजीतपुर स्थित अपने घर को जा रहा था तभी लवेरोड पेट्रोल पंप के आगे नहर पुलिया के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन लूटेरों ने उसे ओवरटेक कर रोका ओर उसके बैग को छीनने लगे।जब उसने बैग को नहीं छोड़ा तो वे हेलमेट से उसके सिर और चेहरे पर मार मार कर उसे लहुलुहान कर बैग, उसकी मोबाइल तथा शर्ट की जेब में रखे रुपये छीन लिये। घायलावस्था में ही वह फिर हमलावरों से जूझकर अपना बैग छीनने में सफल रहा तभी, हमलावरों ने गोली चला दी जो उसके दाहिने हाथ की उंगली को छूती हुई निकल गयी। तभी सड़क पर आ रहे चार पहिया वाहन को रुकने का इशारा किया जिसे देख हमलावर भाग निकले। घटना की सूचना पर डायल सौ नम्बर की गाड़ी तथा हंसराजपुर चौकी, थाना शादियाबाद व जंगीपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावरों की खोज की पर उनका पता नहीं चला। घायल राकेश चौरसिया के सिर, चेहरे व हाथ की उंगलियों मे लगे चोटों का इलाज स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया। घटना की प्राथमिकी जंगीपुर थाने में दर्ज कराई गई है।


Views: 10

Advertisements

Leave a Reply