सियोल शान्ति पुरस्कार! सम्मानित होंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

नई दिल्ली, 25अक्टुबर 2018। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में सहयोग के लिए उन्हें वर्ष 2018 के लिए प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कल इसकी पुष्टि की। प्रधानमंत्री को भारत एवं विश्व में उच्च आर्थिक वृद्धि भारत में मानव विकास सुधार और लोकतंत्र को सशक्त बनाने हेतु यह प्रतिष्ठित सियोल शांति पुरस्कार 2018 दिया जाएगा। इसके लिए प्रधानमंत्री ने कोरिया गणराज्य के प्रति आभार जताया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संयुक्त राष्ट्र का सबसे बड़ा पर्यावरण सम्मान भी दिया गया। इसके बाद उन्हें एक और सम्मान मिलने जा रहा है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सियोल पीस प्राइज 2018 से सम्‍मानित करने के लिए चुना गया है। बताया गया कि सियोल पीस प्राइज 2018 के सम्मान के लिए विश्‍व के 100 प्रभावशाली लोगों में से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर 12 लोगों की कमेटी ने अपनी सहमति व्यक्त की ।


यह सम्मान उन्‍हें अंतरराष्‍ट्रीय सहयोग, ग्‍लोबल आर्थिक प्रगति और भारत के लोगों के मानव विकास को तेज करने के लिए प्रतिबद्धता दिखाने पर दिया जा रहा है। सियोल पीस प्राइज कल्‍चरल फाउंडेशन के चेयरमैन ने इसकी घोषणा की।
उल्लेखनीय है कि गत तीन अक्टुबर को संयुक्त राष्ट्र संघ ने मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति एमैनुएल मैक्रों को संयुक्त रूप से ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ अवॉर्ड से सम्मानित किया। अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन के नेतृत्व और 2022 तक भारत को एकल इस्तेमाल वाले प्लास्टिक से मुक्त कराने के संकल्प को लेकर उन्हें यह सम्मान दिया गया था ।

Views: 4

Advertisements

Leave a Reply