युवा कल्याण विभाग ! खेल कूद प्रतियोगिता सम्पन्न

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),24 अक्टुबर 2018। प्रदेश सरकार के युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग द्वारा आयोजित ब्लाक स्तरीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता मनिहारी ब्लाक के मर्दानपुर क्रीड़ा स्थल पर संपन्न हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय युवा समिति मनिहारी के अध्यक्ष एके राय ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में दौड़, गोला फेंक, लंबी कूद, वालीबाल, कबड्डी तथा कुश्ती की प्रतियोगिताओं में विभिन्न गांव के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
संध्या तक चली विभिन्न प्रतियोगिताओं में 100 मीटर दौड़ में प्रांजल राय बरईपारा प्रथम, मनीष राजभर बहरामपुर द्वितीय, सुरज कुमार चकमहताब तृतीय, 400 मीटर दौड़ की प्रतियोगिता में गोपाल यादव गुरैनी प्रथम, मनीष राजभर बहरामपुर द्वितीय तथा विनय यादव गुरैनी तृतीय, 800 मीटर दौड़ में कमलेश राजभर चकमहताब प्रथम, राहुल यादव मसउदपुर द्वितीय, बाल्मीकि चौहान मुबारकपुर तथा सुजीत भारद्वाज बरईपारा तृतीय रहे। 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में देवाशीष यादव सुरहुरपुर जयन्ती प्रथम, दिवाकर यादव गुरैनी द्वितीय तथा कमलेश राजभर बहरामपुर तृतीय रहे। गोला फेंक में मानसिंह यादव मधुबन प्रथम, विनय विश्वकर्मा गुरैनी द्वितीय तथा उमेश राजभर बरईपारा तृतीय रहे।
कुश्ती के 50 किलोग्राम भार में सत्येंद्र पासवान करकापुर विजेता, मंजीत यादव तिलेसड़ा उपविजेता, 54 किलो भार में धीरज गुप्ता करकापुर विजेता, अनिल राजभर उपविजेता, 58 किलोग्राम भार में जितेंद्र सिंह करकापुर विजेता तथा लाल बहादुर यादव जगमलजोत उपविजेता रहे। 63 किलो भार में अर्जुन राजभर दिलावल पट्टी विजेता, अनिल यादव कस्बा कोइरी उपविजेता, 67 किलो भार में मृत्युंजय यादव विजेता, रोहित यादव उपविजेता तथा 85 किलो भार में रोहित यादव विजेता घोषित किये गये।
प्रतियोगिता संपन्न होने पर मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों द्वारा विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में सर्वश्री रामबदन सिंह,डॉ लालजी श्रीवास्तव, सुनील दूबे, रूप नारायण राजभर, जितेंद्र यादव, अरविंद यादव, ओमप्रकाश यादव, राजेंद्र यादव, गंगा यादव सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय गणमान्यजन तथा पीआरडी के जवान उपस्थित रहे। प्रतियोगिता संपन्न होने पर क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी बाबूराम यादव ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। संचालन रामजी यादव ने किया।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply