एटीएम ! कार्ड से धोखाधड़ी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 23 अक्टुबर 2018। साइबर क्राइम में लिप्त एक अपराधी को आज पुलिस ने स्थानीय सिटी रेलवे स्टेशन से मय सामान उस समय धर दबोचा जब वह ट्रेन से दिल्ली भागने की फिराक में था। पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि सदर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने मुखबीर की निशानदेही पर उसे धर दबोचा। गिरफ्तार अपराधी की पहचान अजय चौहान पुत्र शिवचंद्र चौहान थाना
मुहम्मदाबाद गोहना जिला मऊ के रुप में हुई। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से सात मोबाइल, तीन एलईडी टीवी, एक लैपटाप, पांच एटीएम कार्ड, चार अदद चेक बुक और एलआईसी बांड बरामद किया। बताया गया कि अजय चौहान और उसके साथी एटीएम मशीनों के पास,पैसा लेने वाले लोगों के साथ लाईन में खड़े होकर दूसरे के एटीएम कार्ड का नम्बर नोट कर लेते थे और फिर उसके खाते से खरीददारी कर लेते थे। पता चला कि आईटी एक्ट के तहत शहर कोतवाली में आठ मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार अजय चौहान के दो साथी राहुल चौहान व अविनाश चौहान उर्फ रिंकू फरार हो गये जिनकी तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है।
Views: 9








