आक्रोश ! सड़क की मांग सड़क पर @ रोड दिलाओ या तो जिंदा जलाओ
पीलीभीत, 23 अक्टुबर 2018। सड़क निर्माण को लेकर तहसील कलीनगर के लोगों द्वारा गत दो अक्टुबर से अनवरत धरना जारी है। आज राजस्थान से आए युवा समाजसेवी शमशेर सिंह सड़क निर्माण की मांग को लेकर समर्थकों संग सड़क पर उतरे। हमें रोड दिलाओ या तो जिंदा जलाओ के नारे के साथ प्रदर्शन किया। धरनारत लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण होने तक यह धरना चलेगा। उनका कहना है कि बराही रेंज जंगल के अंदर चुका से लैहारी पुल होते हुए किरतपुर तक 2 किलोमीटर लम्बी अत्यन्त जर्जर सड़क को बनवाया जाय। उनका कहना है कि इसी जर्जर गड्ढायुक्त मार्ग से हजारों लोगों को मजबूरन गमनागमन करना पड़ता है। भारी वाहन भी इसी टूटे रोड से गुजरते हैं जिसके कारण कई बार भयानक दुर्घटनाएं घट चुकी हैं। इसे लेकर जनता में भारी आक्रोश है। इसी व्यस्त मार्ग से गन्ना विभाग का ओवरलोड ट्रक, स्कूली वाहन के साथ ही साथ हॉस्पिटल के वाहन सहित पैदल भी लोग इसी रास्ते से आते जाते हैं, जिससे सदैव दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। यदि हमारी मांगे शीघ्र पूरी नहीं हुई तो हम भूख हड़ताल करने को बाध्य होंगे।कहा कि आला अधिकारी मौके पर आकर सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं। अब यदि हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम दिल्ली तक जायेंगे। धरने में सावन विकास कुमार, रामजी यादव,जगबीर खा, मंगल पांडे, किशोर लालजी, विनोद कुमार, सद्दाम, गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, अवधेश सिंह, अशोक सिंह, रंजीत सिंह, श्रवण कुमार, पप्पू कुमार, गुरप्रीत सिंह, इंद्रदेव राम, मेहर सिंह, गजराज सिंह, शैलेंद्र कुमार गुरुदेव सिंह इत्यादि लोग शामिल रहे।
रिपोर्ट – श्रवन कुमार यादव
Views: 8








