हत्या ! चुनावी रंजिश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की गयी जान
प्रतापगढ़(उत्तर प्रदेश),21अक्टूबर 2018। चुनावी रंजिश के चलते कल देर रात एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना नवाबगंज क्षेत्र की है।
इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) शिवजी शुक्ल ने कहा कि कल देर रात हिनाहुं गांव में प्रधान के चुनाव की रंजिश को लेकर दो पक्षों में तू-तू, मैं- मैं होने लगी। इस पर गुस्साए ग्राम प्रधान स्मिता के पति संजय तिवारी ने अपने साथियों संग मिलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माधुरी देवी 55वर्ष तथा उसके पुत्र पंकज को लाठी डंडे से पीटकर अधमरा कर दिया। लोगों की मदद से घायल मां-बेटे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने माधुरी को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।पुलिस पीड़ित पक्ष की तहरीर पर आरोपी संजय तिवारी सहित चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर दोषियों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास कर रही है।
Views: 7









