राजस्थान! गृहमंत्री सेना के जवानों संग मनाएंगे दशहरा
नई दिल्ली,15 अक्टुबर 2018। केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह इस साल दशहरा के अवसर पर भारतीय सेना के जवानों के संग होंगे। वे राजस्थान की बेहद संवेदनशील भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के साथ 19 अक्टूबर को दशहरा का पर्व मनाएंगे और फिर राजस्थान के बीकानेर में बॉर्डर आउट पोस्ट पर शस्त्र पूजा करेंगे। शस्त्र पूजा दशहरे के त्योहार का एक अहम हिस्सा है ,जिसे भगवान राम की रावण पर विजय के रुप में मनाया जाता है। यह भारत के इतिहास में पहली बार होगा जब केंद्र सरकार के मंत्री शस्त्र पूजा करेंगे। इस महत्वपूर्ण सीमा पर भारत ने पाकिस्तान से कई बार युद्ध किया है।
बताया गया है कि गृहमंत्री राजनाथ सिंह अपने दो दिवसीय यात्रा के दौरान 18 अक्टूबर को बीकानेर पहुंचेंगे। वह वहां
सीमा पर परिस्थितियों तथा विभिन्न आधारभूत परियोजनाओं में हुई प्रगति का जायजा लेंगे और सुरक्षाबलों को संबोधित करेंगे। जवानों संग बड़ा खाना में हिस्सा लेने के बाद रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन जवानों के साथ दशहरे का त्योहार मनायेंगे।
Views: 4









