विधानसभा चुनाव ! स्टार प्रचारक की भूमिका में होंगे सीएम योगी

लखनऊ (उत्तर प्रदेश),09 अक्टुबर 2018। मुख्यमंत्री आवास पर कल रात हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में पांच राज्यों (राजस्थान, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मिजोरम) के विधानसभा चुनाव पर चर्चा हुई। चर्चा में निर्णय लिया गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जहां भाजपा के स्टार प्रचारक होंगे वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा को भी चुनाव प्रचार की बागडोर सौंपी जाएगी।
चुनाव प्रबंधन हेतु प्रदेश सरकार के मंत्री और पार्टी पदाधिकारी पांचों राज्यों में जायेंगे।
ज्ञातव्य है कि बीते समय में भाजपा ने गुजरात और कर्नाटक में मुख्यमंत्री योगी को स्टार प्रचारक बनाकर दोनों प्रदेशों में बड़ी संख्या में योगी की सभाएं, रैलियां और रोड शो कराए थे। गुजरात और कर्नाटक में योगी के प्रचार वाले क्षेत्रों में उनकी लोकप्रियता और नतीजे पक्ष में आये थे। स्थिति को भांपते हुए भाजपा ने पांच राज्यों के आगामी चुनाव में योगी की रैलियों और रोड शो कराने का निर्णय लिया है।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply