वेटलिफ्टींग! यूथ ओलंपिक में जेरेमी लालरिननुगा ने रचा इतिहास, बने स्वर्ण पदक पानेवाले पहले भारतीय

नई दिल्ली, 09 अक्टुबर 2018 । यूथ ओलंपिक स्तर पर मिजोर के युवा वेटलिफ्टर जेरेमी लालरिननुगा ने स्वर्ण पर कब्जा कर भारतीय खेल इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। उन्होंने 62 किग्रा भारवर्ग में कुल 274 किग्रा का भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता, जिसमें स्नैच में उन्होंने 124 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 150 किग्रा भार उठाया। अपने अंतिम प्रयास में उन्होंने 150 किग्रा भार उठाकर यह इतिहास रच दिया। इस प्रतियोगिता में
जेरेमी को तुर्की के टॉपटस कानेर और कोलंबिया के विलर एस्टिवन से कड़ी टक्कर मिली । कानेर ने कुल 263 किग्रा भार उठाया, जिसमें स्नैच में 122 किग्रा और क्लीन एंड जर्क में 144 किग्रा भार उठाया जिसके कारण कानेर को रजत पदक मिला। विलर एस्टिवन ने कुल 260 किग्रा भार उठाया, जिसमें उन्होंने 115 किग्रा स्नैच में और 143 किग्रा भार क्लीन एंड जर्क में उठाया था, फलस्वरूप उन्हें स्पर्धा का बकास्य पदक मिला।
उल्लेखनीय है कि जेरेमी लालरिननुगा को भारतीय वेटलिफ्टिंग का एक बड़ा सितारा माना जा रहा है। आगामी 26 अक्टूबर को 16 वर्ष की आयु पूरी करनेवाले जेरेमी ने इससे पहले विश्व यूथ गेम्स में रजत, यूथ एशियन चैंपियनशिप में कांस्य भी जीता है। इसके अतिरिक्त वह दो नेशनल रिकॉर्ड्स भी अपने नाम कर चुके हैं।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply