राष्ट्रपति ने बेटियों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता पर दिया बल
कानपुर (उत्तर प्रदेश), 06 अक्टूबर 2018। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में फेडरेशन ऑफ ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी ऑफ इंडिया (फॉगसी) की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला में आज मुख्य अतिथि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बेटियों से जुड़े कार्यक्रमों को अौर अागे बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। कहा कि यह दुर्भाग्य है कि आज बेटियों को वह हक नहीं मिल रहा है, जिसकी वह हकदार हैं। बेटियों पर बेटों की अपेक्षा बंदिशें ज्यादा होती हैं फिर भी वह समाज में नित नए अायाम रच रहीं हैं। उन्होंने चिकित्सा विशेषज्ञों का अाह्वान किया कि वे महिलाअों अौर वंचित वर्ग को स्वास्थ्य शिक्षा अौर सहूलियतें पहुंचाने में मदद करें क्योंकि महिलाएं स्वस्थ्य रहेंगी तभी परिवार, समाज अौर राष्ट्र का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। राष्ट्रपति ने कहा कि 2013 की अपेक्षा मैटरनल मोटेलिटी रेट में 2016 में काफी कमी अा रही है, लेकिन अभी इसमें सुधार की आवश्यकता है।
इससे पूर्व अपने एक दिवसीय दौरे पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद आज प्रातः 9:15 बजे चकेरी एयरपोर्ट पर पहुंचे जहां राज्यपाल राम नाईक , कैबिनेट मंत्री सतीश महाना तथा महापौर प्रमिला पांडेय ने उनका स्वागत किया। चकेरी एटरपोर्ट से सेना के हेलीकॉप्टर से वे चंद्रशेखर अाजाद विश्वविद्यालय (सीएसए) पहुंचे अौर वहां से सड़क मार्ग से गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज पहुंचे। यहां उन्होंने फेडरेशन ऑफ ऑब्स एंड गायनी सोसाइटी ऑफ इंडिया (फॉगसी) की अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला का शुभारंभ किया।
इसके बाद महामहिम चंद्रशेखर अाजाद विश्वविद्यालय में होने वाले कार्यक्रम में शिरकत करेंगे अौर फिर वहां से हेलीकॉप्टर से नर्वल पहुंचेंगे। नर्वल में वे झंडा गीत के रचयिता श्याम लाल गुप्त पार्षद की मूर्ति का अनावरण और प्रवेश द्वार का लोकार्पण करेंगे।
Views: 3









