वाहन के धक्के से तीन लोग मौत के मुंह में समाये
गाजीपुर (उत्तर प्रदेश), 06 अक्टुबर 2018। दुल्लहपुर थाना क्षेत्र के जलालाबाद पुलिस चौकी के समीप रात तकरीबन डेढ़ बजे लबेरोड हुई सड़क दुर्घटना में जहां तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी,वहीं एक व्यक्ति जख्मी हो गया। रात में काफी समयोपरांत पुलिस मौके पर पहुंची और मृत शरीरों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेंज दिया।
पता चला है कि मृतक हलवाई टीम का हिस्सा थे जो बीती रात किसी गांव से हलवाई का काम कर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान कृष्णा गुप्ता पुत्र अशोक गुप्ता निवासी महुवीं थाना मोहम्दाबाद, प्रकाश गुप्ता निवासी बेनसागर थाना मोहम्दाबाद तथा मनोज निवासी थाना मोहम्दाबाद के रुप में हुई। सम्भवतः जलालाबाद पुलिस चौकी के समीप रात में किसी अज्ञात वाहन से इनकी दुर्घटना हो गई जिसके चलते तीनों की मौके पर ही मौत हो गई और अरविंद खरवार गंभीर रूप से जख्मी हो गया।दुर्घटना के बाद वाहन चालक मय वाहन फरार हो गया। लोगों का कहना था कि यदि पुलिस उसी समय सक्रिय होती तो वाहन चालक पकड़ा जाता और सम्भवतः घायलों में से भी किसी की जान बच जाती। सूचना पाकर मृतकों के परिजन रोते बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे और फिर वहां से जानकारी पाकर पोस्टमार्टम घर के लिए चले गये।उनके करुणक्रंदन से वहां उपस्थित सभी लोगों के चेहरे गमगीन हो गये।
Views: 3









