कुश्ती !वाराणसी के रोहित यादव ने जीता स्वर्ण
वाराणसी(उत्तर प्रदेश),05 अक्टूबर 2018। जबलपुर में आयोजित अखिल भारतीय कुश्ती चैम्पियनशिप प्रतियोगिता में वाराणसी रेल मंडल के रोहित यादव (मंडुवाडीह के टिकट संग्राहक)ने 55 किलोग्राम भार संवर्ग में ग्रीको रोमन स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक प्राप्त किया है । उक्त अंतर्रेलवे कुश्ती प्रतियोगिता जबलपुर में दिनांक 03 अक्टूबर2018 से दिनांक 06अक्टूबर 2018 तक आयोजित है, जिसमें भारतीय रेलवे के विभिन्न जोनों एवं मंडलों के प्रतिनिधि भाग ले रहें है। इस प्रतियोगिता में पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल का प्रतिनिधित्व रोहित यादव कर रहे थे। श्री यादव वर्तमान में वाराणसी मंडल के मंडुवाडीह स्टेशन पर टिकट संग्राहक के पद पर कार्यरत हैं । रोहित यादव की इस उल्लेखनीय उपलब्धि प्राप्त करने के उपलक्ष्य में मंडल रेल प्रबंधक एस.के.झा ,वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आर.सी.श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक एवं क्रीडा अधिकारी प्रतीक सिंह सहित रेल कर्मचारियों ने बधाई दी है।
Views: 4









