नोबेल पुरस्कार 2018! शान्ति का नोबेल पुरस्कार कांगो के मुकवेगे और यज़ीदी कार्यकर्ता मुराद के नाम

नई दिल्ली, 05 अक्टुबर 2018 ।रॉयल स्वीडिश अकेडमी ऑफ साइंसेज द्वारा शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय काम करने के लिए इस वर्ष शांति का नोबेल पुरस्कार कांगों के डेनिस मुकवेज और इराक की यज़ीदी कार्यकर्ता नादिया मुराद को प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। युद्ध के दौरान होने वाले यौन हिंसा की रोकथाम के प्रयास के लिए यह पुरस्कार उन्हें संयुक्त रूप से दिया जायेगा। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के तहद 10.1 लाख अमेरिकी डॉलर की राशि दी जाती है। इस पुरस्कार हेतु अधिकतम तीन वैज्ञानिकों का नाम शामिल किया जा सकता है।
ज्ञातव्य है कि महान वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में आरम्भ किये गए नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की जिम्मेदारी ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेस’,’द स्वीडिश एकेडमी’,’द कारोलिंस्का इंस्टीट्यूट’ और ‘द नॉर्वेजियन नोबेल कमेटी’ द्वारा उठायी जाती है। यह पुरस्कार उन लोगों और संस्थाओं को दिया जाता है जिन्होंने अर्थशास्त्र, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, चिकित्साशास्त्र, साहित्य और शांति के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया हो। इसके तहत हर विजेता को एक मेडल, एक डिप्लोमा, एक मोनेटरी अवॉर्ड दिया जाता है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply