लैंडिंग! यात्री के हृदयाघात के चलते बैंकाक से दिल्ली की ऊडा़न पर रहे विमान ने की वाराणसी में  इमरजेंसी लैंडिंग

वाराणसी (उत्तर प्रदेश),05अक्टुबर 2018। बैंकाक से दिल्ली की उड़ान पर रहे स्पाइस जेट के विमान में एक यात्री की तबीयत अचानक खराब होने से विमान की वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर मेडिकल आपात लैंडिंग कराई गई। विमान के उस यात्री को तत्काल चिकित्सालय पहुचाया गया जहां चिकित्सकोंं ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत्यु की वजह हृदयाघात बताया गया है।
घटना के बावत बताया गया कि बैंकाक से सुबह 7.40 बजे 189 यात्रियों को लेकर स्पाइस जेट का एसएजी 88 विमान दिल्ली के लिए उड़ान भरा था। विमान में सवार 22 सदस्यीय थाईग्रुप के एटावट थांगकसोर्न 53 वर्ष की तबीयत अचानक खराब हो गई। इस परिस्थिति में पायलट ने एटीसी को इसकी सूचना दी और विमान को आपात स्थिति में बाबतपुर एयरपोर्ट पर उतारने का निर्णय लिया गया। इसके बाद
सुबह बाबतपुर एयरपोर्ट पर एक विमान को आपात स्थिति में उतारने की सूचना प्रसारित की गई और सुबह तकरीबन 9.40 बजे विमान की आपात लैंडिंग कराई गई। पहले से तैयार एंबुलेंस से उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के साथ उसकी पत्नी छुनिग थांगकसोर्न, बहन सहित परिवार के सात सदस्य मौजूद थे।


Views: 8

Advertisements

Leave a Reply