स्थानान्तरण ! बदले पीपीएस अधिकारियों के क्षेत्र
लखनऊ(उत्तर प्रदेश),27सितम्बर 2018। प्रशासनिक व्यवस्था चुस्त दुरुस्त करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने आज प्रदेश में 13 प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) अधिकारियों का स्थानांतरण किया है। इस स्थानान्तरण सूची में डीजीपी पीआरओ राहुल श्रीवास्तव को सरकार ने हटा उनके स्थान पर विवेक त्रिपाठी को नियुक्ति दी है। सूची के अनुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (क्षेत्रीय) अभिसूचना इलाहाबाद अजीत कुमार सिन्हा को अपर पुलिस अधीक्षक कुम्भ मेला इलाहाबाद,अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी गोरखपुर ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी को उप सेना नायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी, अपर पुलिस अधीक्षक उ.प्र. पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नत बोर्ड लखनऊ विपुल कुमार श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी जनपद गोरखपुर,अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जनपद गौतमबुद्धनगर अरुण कुमार सिंह-1 को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर,
अपर पुलिस अधीक्षक जनपद रामपुर सुधा सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) जनपद गौतमबुद्धनगर,उप सेना नायक 36वीं वाहिनी पीएसी वाराणसी राजकुमार-प्रथम को अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी कानपुर नगर ,उप सेना नायक 43वीं वाहिनी पीएसी एटा नेपाल सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक जनपद औरैया, अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर लाल साहब यादव को उप सेना नायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर, उप सेना नायक 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर संतोष कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर,अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) जनपद प्रतापगढ़ पूर्णेंदु सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सी.बी.सी.आई.डी. लखनऊ,अपर पुलिस अधीक्षक सी.बी.सी.आई.डी. लखनऊ अवनीश कुमार मिश्रा को अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) जनपद प्रतापगढ़ तो अपर पुलिस अधीक्षक/पीआरओ पुलिस महानिदेशक उ.प्र. लखनऊ राहुल श्रीवास्तव को अपर पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं उ.प्र. लखनऊ के पद पर और अपर पुलिस अधीक्षक तकनीकी सेवाएं उ.प्र. लखनऊ विवेक त्रिपाठी को अपर पुलिस अधीक्षक/पीआरओ पुलिस महानिदेशक उ.प्र. लखनऊ के पद पर तैनाती दी गयी है।
Views: 4








