अंधा प्यार ! प्रेमिका पहुंची अस्पताल तो प्रेमी श्मशान …..

गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),27 सितम्बर 2018। प्यार में असफल होती युवती ने आज सुबह बिषाक्त पदार्थ का सेवन कर अपनी इहलीला समाप्त करने की नाकामयाब कोशिश की। स्थिति की गम्भीरता को देखते हुए परिजनों ने उसे इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मामला कोतवाली क्षेत्र के फाक्सगंज का बताया गया है। बताया गया है कि उसी दौरान किसी ने उसके कथित प्रेमी को फोन कर महराजगंज बाज़ार बुलाया और हाकी से पीटकर उसकी हत्या कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जूट गयी है। बताया गया है कि उक्त युवती की रिश्तेदारी बकराबाद गांव में है। युवती के वहां जाने के दौरान वहां के युवक बाबूलाल बिंद से उसकी जान पहचान हुई जो धीरे धीरे प्रेम में बदल गयी । दोनों का आपस में मिलना भी होता रहा। इसी बीच कल शाम अचानक वह युवती अपने प्रेमी के घर जा पहुंची। लोक लाज व मान मर्यादा के कारण बाबूलाल के परिजनों ने युवती के घरवालों को बुला सारी स्थिति से अवगत कराया और युवती को उन्हें सौंप दिया था। घर आने के बाद उस युवती ने आज सबेरे करीब नौ बजे जहर खा लिया था।मृतक के परिजन इस हत्या का आरोप प्रेमिका के पिता और भाई पर लगा रहे हैं। पुलिस घटना की सत्यता की जांच में जुटी हुई है।


Views: 6

Advertisements

Leave a Reply