ताड़ीघाट स्टेशन होगा उच्चीकृत तो सोनवल बनेगा नया रेलवे स्टेशन
गाजीपुर(उत्तर प्रदेश),27सितम्बर 2018।रेल विस्तारीकरण कार्य की प्रगति देखने हेतु आज मध्य पूर्वी रेलवे दानापुर मंडल के डीआरएम रंजन प्रकाश दिलदारनगर रेलवे स्टेशन पहुंचे। वहां से वे अपनी टीम के साथ नगसर,सरहुला, सोनवल होते हुए ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन पहुंचे। ताड़ीघाट स्टेशन के मुआयने के बाद वे गंगा नदी के हमीद सेतु के पास निर्माणाधीन रेल कम रोड ब्रिज के पीलरों का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ताड़ीघाट स्टेशन का अस्तित्व बरकार रखते हुए इस अतिप्राचीन स्टेशन को उच्चीकृत किया जाएगा क्योंकि इस रेल खंड पर रेल परिचालन शुरू होने से माल ढुलाई के क्षेत्र में अपार वृद्धि की सम्भावना है। कहा कि सोनवल स्टेशन के अलावा यदि किसी हाल्ट की आवश्यकता होती है तो उसपर गम्भीरता पूर्वक विचार किया जा सकता है।
इस मौके पर सीपीएम विकास चंद्रा, एसके ओझा, सत्यम कुमार सिंह,अजय राय , अश्वनी कुमार सिंह , स्टेशन अधीक्षक अमरकांत, मेहरान खोखर, एसएन साहू, एमजी गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
Views: 9









