हिमाचल ! बरसात ने ली दर्जनों लोगों की जान,हजारों लोग अब भी बाढ़ में फंसे

भांखड़ा (हिमाचल प्रदेश), 25 सितम्बर 2018। में भारी बारिश और बर्फबारी के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। राज्य के लाहौल और स्पीति जिलों में जहां 700 से ज्यादा लोग बाढ़ के कारण फंसे हुए हैं,वहीं चंबा जिले में करीब 3,000 लोग फंसे हुए हैं। इस आपदा से बीते तीन दिन में जहां करीब 12 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं करोड़ों रुपए की संपति पानी की धार में बह गई है।
भाखड़ा बांध प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) के अधिकारियों ने पोंग बांध से 49,000 क्यूसेक पानी छोड़ने का फैसला किया है। उनका कहना है कि पानी 1386.84 फीट तक पहुंच गया है जबकि यह खतरे के निशान 1390 फीट से कुछ ही फीट कम है। हिमाचल प्रदेश और पड़ोसी पंजाब में निचले इलाकों के निवासियों को सतर्क रहने के आदेश दिए गए हैं तो अधिकारियों से भी तैयार रहने के लिए कहा गया है।
बाढ़ के कारण फंसे हुए लोगों को बचाने के लिए वायू सेना हैलिकॉप्टर का प्रयोग कर रही है। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जल्द ही स्थिति का जायजा लेने भंटार आयेंगे। इस बीच, रुड़की इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (आईआईटी) के 35 छात्रों सहित हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी लाहौल और स्पीति जिले में ट्रेकिंग के दौरान गायब हुए पचास लोगों को बचा लिया गया है।


Views: 3

Advertisements

Leave a Reply