“डेई” चक्रवाती तूफान ! ओडिशा पहुंचा, भारी बारिश से मलकानगिरी प्रभावित

ओडिशा, 21 सितम्बर 2018 ।चक्रवाती तूफान ‘डेई’ शुक्रवार को अलसुबह गोपालपुर के निकट ओडिशा के तटों तक आ पहुंचा,फलस्वरूप वहां भयंकर बरसात होने लगी और मलकानगिरी जिला इससे बुरी तरह प्रभावित हुआ है। भयंकर तुफान से जिले का संपर्क प्रदेश के अन्य हिस्सों से कट गया। राहत आयुक्त बी पी सेठी के अनुसार बताया कि चक्रवाती तूफान से मलकानगिरी जिला बुरी तरह प्रभावित हुआ है और पोतेरू सहित जलजमाव वाले क्षेत्रों में कुछ लोग फंसे हुए हैं।किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। प्रभावित स्थानों से करीब 150 लोगों को अब तक बचाया गया है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत सामग्री के वितरण के लिए तुरंत कदम उठाए गए हैं।
मलकानगिरी के कलेक्टर मनीष अग्रवाल ने बताया कि जिले में गुरूवार से कुल 1163.8 मिमी बारिश हुई है और निचले इलाके पानी में डूब गए हैं और मुख्य सड़कों के ऊपर से जल का बहाव जारी है।तेज बरसात की वजह से कोरापुट में कोलाब बांध के दो गेट खोल दिए हैं। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अधिकतर जगहों पर भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने मछुआरों को अगले 24 घंटे तक ओडिशा तट के आसपास समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी है।
बारिश की स्थिति को देखते हुए नवीन पटनायक ने शुक्रवार को सात दिनों के लिए प्रति व्यस्क प्रतिदिन 60 रुपये और 12 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रतिदिन 45 रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।


Views: 0

Advertisements

Leave a Reply