कामयाबी ! बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण सफल
ओडिशा,20 सितम्बर 2018। कम दूरी की मारक क्षमता वाली बैलिस्टिक मिसाइल का आज भारी बारिश के बीच चांदीपुर समन्वित परीक्षण रेंज (आईटीआर) से दोपहर एक बजकर 35 मिनट पर ओडिशा तट से सफल परीक्षण किया गया। स्वदेश में विकसित व सतह-से-सहत पर मार करनेवाली इस मिसाइल को मोबाइल लॉन्चर से भी दागा जा सकता है। मिसाइल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) द्वारा विकसित यह हर मौसम में, हर क्षेत्र में अत्यधिक सटीक और सहयोगी तरकीबी हथियार प्रणाली है।
अधिकारियों ने बताया कि मिसाइल के परीक्षण से पूर्व चांदीपुर स्थित लॉंच पैड संख्या 3 की दो किमी की परिधि में रहने वाले 4,494 लोगों को एहतियात के तौर पर अस्थायी रुप से वहां से हटाया गया था ।
Views: 2
Advertisements









