गांजा तस्कर चढ़ा पुलिस के हत्थे

गाजीपुर (उत्तर प्रदेश),19 सितम्बर 2018 । तूं डाल डाल, मैं पात पात की कहावत को चरितार्थ करते हुए तस्कर पुलिस की लाख चौकसी के बाद अपने धंधे को धार देने में लगे हैं। इसका खुलासा आज हुआ। करीमुद्दीनपुर थाना पुलिस तथा एसओजी की संयुक्त टीम ने एक तस्कर के कब्जे से 66 किलो 350 ग्राम गांजा बरादम किया है। पुलिस गिरफ्त में आया तस्कर रामजस करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के ही पहराजपुर गांव का निवासी है। एएसपी ग्रामीण चंद्रप्रकाश शुक्ल ने उसे आज शाम मीडिया के सामने पेश किया।
एएसपी ग्रामीण बताए कि सीओ मुहम्मदाबाद चंद्रपाल शर्मा के निर्देशन में एसओ करीमुद्दीनपुर सुधाकर राय तथा एसओजी इंचार्ज विश्वनाथ यादव मंगलवार की शाम करीमुद्दीनपुर क्षेत्र के ताजपुर चट्टी पर थे,तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गांजा की एक बड़ी खेप पहराजपुर में पहुंची है। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरन्त मौके पर पहुंच छापेमारी की और झोपड़ी में रखा छह पैकेट में गांजा बरामद किया और मौके से ही रामजस को अपनी गिरफ्त में ले लिया। गिरफ्तार रामजस के अनुसार उसे गांजा की आपूर्ति भांग का सरकारी ठेकेदार बिहार निवासी मुन्ना सिंह करता है। मुहम्मदाबाद क्षेत्र में भांग की सरकारी दुकानों का ठेका उसी को मिला है। बताया कि उसे साढ़े चार हजार किलो के रेट से गांजा मिलता था और वह फुटकर में उसे छह हजार रुपये किलो के रेट से बेचता है।
पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्त को जेल भेंज दिया।


Views: 5

Advertisements

Leave a Reply