अनहोनी! केमिकल फैक्ट्री विस्फोट में सात लोगों की गयी जान

बिजनौर(उत्तर प्रदेश), 18 सितंबर 2018। बिजनौर के मोहित पेट्रो केमिकल फैक्ट्री के एक टैंक में सोमवार को हुए विस्फोट में सात लोगों की मौत हो गयी, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। इस सम्बन्ध में आज पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद सोमवार को छह मजदूरों के शव बरामद किए गये थे, जबकि गंभीर रूप से घायल दो मजदूरों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से लापता मजदूर अभयराम का भी शव बरामद कर लिया गया है। श्री सिंह ने कहा कि यह लापरवाही का मामला है। इस सिलसिले में फैक्ट्री के मालिक और प्रबंधक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतकों के परिजनों को कृषक बीमा और कर्मचारी योजना के तहत 12-12 लाख रुपये की (कुल 24 लाख रुपये) अनुग्रह राशि दी जाएगी।


Views: 4

Advertisements

Leave a Reply